GSSS बालदेवगढ़ में कक्षा 6, 7, 9 एवं 11 का परीक्षा परिणाम घोषित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (GSSS) बालदेवगढ़ में दिनांक 25 मार्च 2026 को कक्षा 6, 7, 9 एवं 11 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती कविता यादव द्वारा परिणाम घोषित किया गया तथा कक्षाओं में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच से ही जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है। इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक श्री शिशुपाल जी शर्मा भी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य में और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया तथा सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के शिक्षकगण एवं अभिभावक भी उपस्थित रहे और विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचा...