GSSS Baldevgarh में “परीक्षा पर चर्चा” कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिनांक : 06 फरवरी 2026 आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बलदेवगढ़ में केंद्र सरकार द्वारा आयोजित “परीक्षा पर चर्चा” कार्यक्रम का लाइव प्रसारण विद्यार्थियों को दिखाया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में परीक्षा को लेकर होने वाले तनाव को कम करना तथा उन्हें सकारात्मक सोच के साथ आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए प्रेरित करना रहा। लाइव प्रसारण के दौरान माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा विद्यार्थियों को परीक्षा के समय तनाव मुक्त रहने , समय का सही प्रबंधन , नियमित अध्ययन , स्वस्थ दिनचर्या एवं आत्मविश्वास बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम को विद्यार्थिय...